फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मुहिम रंग लाई रंग..स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले ने प्रदेश में पांचवी रैंक पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण 2019 के ऑनलाइन फीडबैक में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। इससे उत्साहित पंचायतीराज विभाग ने जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी विभागों से समन्वय बनाने की कवायद शुरू कर दी है। सफाई कर्मियों को टारगेट देकर सफाई के काम में लगाया गया है। साथ ही जनता से अपील की है कि वे फीडबैक देकर अपने जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में ऊंचा उठाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एंड्रायड मोबाइल में एसएसजी 2019 एप्लीकेशन डाउनलोड करना है। इसके बाद इसमें कुछ प्रश्नों के उत्तर देकर सबमिट करना होता है। इसको लेकर विभाग की ओर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यही वजह है कि लोगों ने इसको लेकर जागरूकता दिखाई, जिस कारण जिला प्रदेश में पांचवें स्थान तक पहुंच गया है। हालांकि जागरूकता के अभाव में कई लोग इसमें सक्रियता नहीं दिखा रहे हैं। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने सभी सफाई कर्मियों को क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने को कहा है। इसमें सफाई कर्मियों को गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। यह सर्वेक्षण 14 सितंबर से शुरू हुआ है जो 25 सितंबर तक पूरा कराना है। इसके लिए शिक्षा विभाग, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है।
यह है प्रक्रिया
प्ले स्टोर में एसएसजी-2019 ऐप डाउनलोड करना है। डाउनलोड होने के बाद इसमें अपना विवरण भरना है। जैसे आप किसी राज्य या जनपद के निवासी हैं। इसके बाद अगले स्टेप में चार प्रश्न के उत्तर देना होगा। एक मोबाइल से केवल एक बार ही ऐप का सर्वे भर का फीडबैक दिया जा सकता है। यह सर्वे राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन

सर्वे में सभी को एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभान कर फीडबैक देना है। इसमें जरूरी नहीं कि आप सकारात्मक उत्तर ही दें। इसके लिए सभी विभागों से समन्वय किया गया है ताकि सभी लोग इसमें हिस्सेदारी निभा सकें। - प्रमोद कुुमार यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें