फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड और बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क सुरक्षा और यातायात नियामों को लेकर भले ही सरकार ने जुर्माने की राशि बढ़ा दी हो, लेकिन वाहन चालक मानकों की अनदेखी अब भी कर रहे हैं। रविवार को अवकाश के दिन भी एआरटीओ अमिताभ राय टीम संग चेकिंग के लिए पूरनपुर, हजारा, बीसलपुर समेत कई रूटों पर उतरे तो अफरातफरी मच गई। पूरनपुर रोड पर चेकिंग में बिना परमिट दौड़ रही एक प्राइवेट बस, गजरौला में ओवरलोडिंग पर ट्रक, मैजिक समेत आधा दर्जन वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से रविवार को की गई ताबड़तोड़ चेकिंग में छोटे बड़े वाहनों पर शिकंजा कसा गया। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि चेकिंग के दौरान गजरौला में ओवरलोड ट्रक और एक फिटनेस फेल मैजिक सीज की गई। इसके अलावा घुंघचाई में चार फिटनेस फेल मैजिक और एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर शिकंजा कसा गया। गजरौला-पूरनपुर रोड पर बिना परमिट दौड़ रही एक प्राइवेट बस, असम चौराहे पर एक ऑटो, ललौरीखेड़ा चौकी के पाए बिना इंश्योरेंस दौड़ रहे ट्रक और एक फिटनेस फेल मजिक सीज कर थाने में खड़ी करा दी गई। उक्त सभी रूटों पर चेकिंग से छोटे-बड़े वाहनों चालकों में अफरातफरी रही। कई चालक तो चेकिंग के डर से वाहन लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें