फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के ऊपर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की गई। विवाहिता ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पति, सास, देवर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी मुस्कीन बानो ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी मोहल्ला खानकाह निवासी जाकिर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद दहेज में बाइक, कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी होने में असमर्थता व्यक्त की गई। आरोप है कि इससे क्षुब्ध होकर शनिवार शाम को उसके पति, देवर, सास ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। बमुश्किल बचकर अपने मायके आई। आरोप है कि आरोपियों ने बगैर मांग के घर में न घुसने की चेतावनी दी। मुस्कीन ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि तहरीर पर दूसरे पक्ष को बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद भी आरोपियों के न मानने पर मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें