फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल नगर में शारदा में समाए दो और मकान, कटान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। तेजी से कटान कर रही शारदा नदी का कहर राहुल नगर में जारी है। अब शारदा ने शहनवाज और गुलजारी लाल के मकान को चपेट में ले लिया। आबादी के नजदीक भूकटान से ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गई हैं। नदी के मुहाने पर पहुंचे आधा दर्जन घर लोगों ने खाली करने शुरू कर दिए गए हैं। कुछ तो खुद ही आशियानों को तोड़ने में जुट गए हैं। नतीजतन बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शारदा नदी का जलस्तर घटने से दो दिनों से गांव राहुलनगर के समीप तेजी से भूकटान हो रहा है। सोमवार को नदी गांव के समीप कृषि भूमि का भूकटान कर रही थी। मंगलवार को अचानक नदी ने फिर आबादी में भूकटान शुरू कर दिया। गांव निवासी शहनवाज और गुलजारी लाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला आवास नदी में समा गया। नदी में राहुलनगर घाट को जाने वाली सड़क का बचा हुआ हिस्सा भी तहस-नहस हो गया है। नदी किनारे के घरों को लोगों ने तोड़ना शुरू कर दिया है। नदी के भूकटान में अब तक गांव के आठ घर नदी में समा चुके हैं। नदी कब किधर कटान शुरू कर दे, दहशत बनी हुई है। एसडीएम और बाढ़, सिंचाई विभाग के अफसर मंगलवार को भी गांव में बचाव कार्य कराने में जुटे रहे। हालांकि यह सब सफल होता नहीं दिख रहा।

बचाव कार्य तो तेजी से कराए जा रहे हैं, लेकिन नदी कब किधर भूकटान करना शुरू कर दें। इसका अंदाजा ही नहीं लग पा रहा है। नदी में पानी तो कम है, लेकिन कटान तेजी से हो रहा है। कटान रोकने के भरसक प्रयास किए जा रहे है। -चंद्रभानु सिंह, एसडीएम पूरनपुर
विज्ञापन


गभिया क्षेत्र में सनेटी तटबंध के पास कटान जारी
गभिया सहराई। तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम गभिया सहराई में सनेटी तटबंध के स्पर्श संख्या 17 के समीप कटान जारी है। कटान में किसान मनोरंजन शाना, अंजन ढाली, विमल दास, कार्तिक राय, करीब आधा दर्जन किसानों की जमीन नदी कटान कर रही है। एसडीएम कलीनगर सोमवार को गभिया सहराई पहुंचे और कटान की स्थिति को देखा। स्थानीय लोगों से बातचीत कर शारदा सागर खंड के अधिकारियों से बचाव कार्य को लेकर बातचीत की गई। इस पर जल्द कार्य शुरू होने का आश्वासन दिया गया। हालांकि मंगलवार को भी कोई कार्य नहीं हुआ। नदी के कटान को देखते हुए ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें