फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्प्रयोज्य घोषित आवासों में कर्मचारियों को रहते देख भड़के संयुक्त विकास आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। संयुक्त विकास आयुक्त सत्येंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों को निष्प्रयोज्य घोषित आवासों में रहते देख उनका पारा चढ़ गया। बीडीओ से इसे लेकर नाराजगी जताते हुए उन्हें आवास खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त सत्येंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान आवासीय कॉलोनी के निष्प्रयोज्य घोषित किए जा चुके आवासों में कर्मचारियों को परिवारों के साथ रहते देख वह भड़क गए। बीडीओ से नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर किसी परिवार के साथ कोई हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। उन्होंने बीडीओ को कर्मचारियों और उनके परिवारों को जर्जर आवासों से तत्काल बाहर निकालने के निर्देश दिए। मनरेगा के तहत बनवाए गए आदर्श तालाब और निर्माणाधीन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। गांव सायर और घटगवां में पशु संरक्षण केंद्र के अब तक चालू न होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के समय उनके साथ मंडलीय प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा और सहायक लेखा परीक्षाधिकारी विनोद कुमार भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें