पीलीभीत। मंगलवार को जिले की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। सदर तहसील में कुल 70 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें आठ निस्तारण किया गया। इस दौरान एसपी मनोज सोनकर समेत अफसर मौजूद रहे।
बीसलपुर। एडीएम अतुल सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में आई 47 में नौ का निस्तारण कर दिया गया। एडीएम ने शेष शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दीं। इस मौके पर एसडीएम सौरभ दुबे भी रहे।
पूरनपुर। यहां 24 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें तीन का निस्तारण कर दिया गया। इसमें सीओ कमल सिंह, खंड विकास अधिकारी नीरज दुबे भी मौजूद रहे।
माधोटांडा। यहां एसडीएम हरिओम शर्मा की मौजूदगी में कुल 18 शिकायतें पहुंची, जिनमें मात्र एक का निस्तारण हो सका। इस मौके तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य भी मौजूद रहे।
आवास, शौचालय न बनने के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
पूरनपुर। गांव पिपरिया दुलई की महिलाओं ने शौचालय न बनने और पात्र होने के बाद भी आवास की सुविधा न मिलने के विरोध में तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आवास और शौचालयों का निर्माण कराने की मांग की।
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं गांव पिपरिया दुलई की महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में पात्रता के आधार पर शौचालय नहीं बनाए गए हैं। इससे उन लोगों को खुले मेें शौच जाना पड़ता है। कई बार कहने के बाद भी उनके शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि पात्र होने के बाद उनको अब तक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। जबकि अपात्रों को आवास आवंटित कर दिए गए। इससे पहले महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और बाद में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर तहसीलदार आशुतोष कुमार को ज्ञापन देकर आवास और शौचालय निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में ललिता देवी, सुनीता, नन्हीं, वीरेंद्र, सीमा, जमुना देवी, शीला देवी, कृष्ण देव, ऊषा देवी, मिथलेश कुमारी आदि थे।