फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुलनगर गांव में शारदा आबादी के समीप पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। शारदा नदी ने मंगलवार को फिर तेजी से भूकटान शुरू कर दिया। करीब सौ एकड़ कृषि भूमि नदी में समा गई। नदी भूकटान करती हुई गांव राहुलनगर की आबादी के समीप पहुंच गई है। गांव के बाहर बसेे तीन परिवारों ने घरों को खाली कर दिया है। नदी का अगर कटान शीघ्र नहीं रुका तो गांव राहुलनगर जल्द ही नदी में समा जाएगा। चंदिया हजारा के समीप भी नदी तेजी से भूकटान कर रही है। मंगलवार शाम छह बजे डीएम ने राहुलनगर पहुंचकर भूकटान देखा। एसडीएम पूरे दिन राहुलनगर में कैंप किए रहे।
विज्ञापन

शारदा नदी ने सप्ताह भर पहले तेजी से भूकटान शुरू किया था। कटान करती हुई नदी गांव राहुलनगर की ओर बढ़ रही थी। नदी में गांव से कुछ दूरी पर बना कौशल्या देवी का घर समा गया था। कई किसानों की हल्दी, गन्ने की फसल नदी में समा गई। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने 28 अगस्त को राहुलनगर पहुंचकर बाढ़ खंड के अफसरों को बचाव कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए थे। इसके साथ भूकटान भी धीमा हो गया था। दो दिन से नदी ने फिर तेजी से भूकटान शुरू कर दिया। दो दिन में नदी ने करीब सौ एकड़ भूमि पर खड़ी फसलें लील लीं। कटान करती हुई राहुलनगर की ओर तेजी से बढ़ रही नदी गांव से करीब 30 मीटर की दूरी पर रह गई है। गांव की ओर बढ़ रही नदी से अफरातफरी है। गांव के बाहर की ओर बने तीन घरों के नदी मेें शीघ्र ही समाने की आशंका पर लोगों ने उन्हें खाली कर दिया है। तेजी से हो रहे भूकटान पर गांव के लोग घरों से सामान निकलने पर जुट गए है। चंदिया हजारा के समीप भी नदी ने तेजी से भूकटान शुरू किया है। गांव राहुलनगर की ओर बढ़ रही नदी की सूचना पर एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने मंगलवार को गांव के समीप कैंप किया। बाढ़ खंड के अफसरों को बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम करीब छह बजे डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कटान की स्थिति का जायजा लेकर बचाव कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को देर रात होने के कारण डीएम ने जनरेटर से लाइट की व्यवस्था करवाकर खुद डेरा जमा लिया। शारदा नदी का कटान आबादी से तीस मीटर नजदीक पहुंच चुका है। जिससे ग्रामीण भयभीत होकर अपने घरों को खाली करने लगे है।
विज्ञापन


शारदा नदी राहुलनगर की ओर तेजी से भूकटान कर रही है। दो दिन में नदी में कई किसानों की भूमि समा गई। नदी कटान करती हुई गांव राहुलनगर की ओर बढ़ रही है। गांव के बाहर के तीन घरों के शीघ्र नदी में कटने की आशंका पर लोगों के घरों को खाली कर दिया। बाढ़ खंड के अफसरों को बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

- चंद्रभानु सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें