पीलीभीत/पूरनपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुजफ्फरनगर में अधिकारियों द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार से संगठन के कार्यकर्ता नाराज हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
जिला मुख्यालय पर भाकियू जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो की अगुवाई में डीएम को ज्ञापन दिया गया। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता की ओर से की जा रही मांगों को पूरा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, दिनेश कुमार, गौरव शर्मा, पार्वती देवी, डोरीलाल आदि हैं।
पूरनपुर। भाकियू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रजनी सिंह और भाकियू के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग जमा हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ मुजफ्फरनगर में किए गए अभद्र व्यवहार पर रोष व्यक्त किया गया। ज्ञापन देने वालों में गौरव सिंह, गुरतेज सिंह, राजकुमार, सूवा सिंह, जयदेव, लक्ष्मी नारायन, बलजीत सिंह, सुखजीत सिंह, काला सिंह रहे।