फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें मथकर चले गए अफसर, नहीं मिली पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा के नेतृत्व में पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया, लेकिन किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन नहीं मिली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर इन दिनों पालिका प्रशासन द्वारा शहर में पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन पूर्व चले अभियान में करीब डेढ़ किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद होने के साथ 15200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इधर मंगलवार को अभियान के दौरान विवाद हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर बुधवार शाम भी ईओ निशा मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने कोतवाली चौराहा से मोहल्ला पकड़िया तक और कोतवाली से नींबू मंडी तक दुकानों पर छापे मारे, लेकिन एक भी दुकान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन नहीं मिल सकी। ईओ ने दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आबिद अली, अमर किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें