फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी पर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला बाजार कटरा की जर्जर सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार को लोगों ने छुटन्नी देवी मंदिर के पास नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कई दिनों से मोहल्ले में सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार कटरा के लोग सोमवार दोपहर छुटन्नी देवी मंदिर के पास जमा हुए और सफाई निरीक्षक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सफाई निरीक्षक की अनदेखी के चलते मोहल्ले की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं, इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में संजीव गुप्ता, अनूप कुमार, एस. गंगवार, कौशल कुमार, राहुल कुमार, अंबेश कुमार, सोनू, आकाश गंगवार, लल्लन वर्मा, मोनू गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें