पीलीभीत। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने केंद्रीय आह्वान पर दो दिवसीय ध्यानाकर्षण आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से की। इसके तहत अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में पॉवर कॉरपोरेशन के जेई और कर्मचारियों ने धरना- प्रदर्शन किया। इस दौरान अवर अभियंता और प्रोन्नत अभियंता कार्य से विरत रहे।
धरने के दौरान संगठन अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें ग्रेड पे एक जनवरी 2006 से प्रभावी करने, पुरानी पेंशन बहाली आदि हैं। प्रबंधन द्वारा अनर्गल आदेश बिना किसी आधार पर किए जा रहे हैं, जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। मांगें पूरी न होने पर अगले चरण में 26, 27 व 28 अगस्त को क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली पर ध्यानाकार्षण सभा होगी। कर्मचारियों के शोषण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुधीर शर्मा, शोएब अंसारी, गया सिंह, प्रशांत सक्सेना, दीपक कुमार, राकेश सक्सेना, जहांगीर आलम आदि मौजूद रहे।