बीसलपुर। बरेली से आए रेलवे के वरिष्ठ अभियंता अनिरुद्ध ने रविवार को गुरुद्वारा के पास खाली पड़ी रेलवे की जमीन का निरीक्षण किया। दरअसल, इस जमीन से होकर पड़ोस की कॉलोनी वाले सड़क बनाना चाहते हैं।
एक सप्ताह पूर्व एसडीएम सौरभ दुबे, तहसीलदार विजय त्रिवेदी और नगर पालिका परिषद की ईओ वंदना शर्मा ने मौका मुआयना किया था। एसडीएम के निर्देश पर ईओ ने उसी दिन रेलवे के इज्जतनगर मंडल प्रबंधक को पत्र भेजकर गुरुद्वारा के पास खाली पड़ी रेलवे की जमीन पर सड़क बनाने की अनुमति मांगी थी। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे के वरिष्ठ अभियंता ने रविवार को पीलीभीत पहुंचकर मौका मुआयना किया। कॉलोनी के लोगों ने वरिष्ठ रेल अभियंता को बताया कि कॉलोनी से निकलने के लिए अन्य कोई रास्ता नहीं है। उन्हें रेलवे लाइन से होकर गुजरना पड़ता है। अभियंता ने कहा कि वह अपनी जांच रिपोर्ट मंडल रेल प्रबंधक को सौंप देंगे। रेलवे की जमीन पर सड़क बनाने की अनुमति देने का निर्णय मंडल प्रबंधक ही लेंगे। वरिष्ठ अभियंता से मिलने वालों में सभासद मोहम्मद असलम, सलीम, मीर खां, अलीजान, नवीजान, हमीदुल्ला, यासीन, जासीन, बहारे, सकन्ने अली, मुजीबुल आदि शामिल रहेे।