फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा नदी में छलांग लगाने वाली महिला और दो बच्चों दूसरे दिन भी नहीं चला कुछ पता

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कर्रखेड़ा की रहने वाली महिला और उसके दो बच्चों का दूसरे दिन भी देवहा नदी में पता नहीं चला। पीएसी की फ्लड यूनिट और गोताखोर उनकी तलाश में जुटे रहे। देवहा नदी में पानी अधिक होने से वे तीनों को खोज नहीं पाए। देर शाम तक ढूंढने का अभियान चलता रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कर्रखेड़ा गांव निवासी अर्जुन सिंह की 30 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी रविवार दोपहर बाद परिवार में किसी बात पर झगड़ा होने के बाद अपनी बेटी चंचल (7), बेटे प्रशांत (4) और प्रेम (2) के साथ घर से शौच के बहाने से निकल गई थी। उसने गांव के बाहर आने के बाद देवहा नदी के किनारे पहुंचकर तीनों बच्चों को पहले नदी में धक्का दे दिया। उसके बाद खुद नदी में छलांग लगा दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े थे। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला के सबसे छोटे बेटे प्रेम को तो बचा लिया था, लेकिन पानी अधिक होने से महिला और दो बच्चों को नहीं तलाश पाए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोरों को बुलाकर देवहा नदी में रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन रविवार देर शाम तक तीनों का कुछ पता नहीं लगा।
सोमवार को भी ढूंढने का अभियान जारी रहा। गोताखोरों के अलावा पीएसी की फ्लड यूनिट को भी सर्च ऑपरेशन के लिए बुलाया गया। पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से नदी में डूबे हुए लोगों की तलाश की, मगर, शाम तक उन्हें सफलता नहीं मिली। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि पीएसी जवान और गोताखोर लगातार महिला और उसके बच्चों की तलाश कर रहे हैं। नदी में पानी अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चल पा रहा है। फिलहाल तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें