फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव और भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू महासभा के प्रदेश महासचिव आकाश सक्सेना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार रात उन्हें टनकपुर हाईवे पर एक गाय के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली तो वह अपने संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव दीक्षित और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। गाय का इलाज कराने के बाद उसे गोशाला भिजवाने के लिए वह नगरपालिका के वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हर्षित चौधरी का ड्राइवर अजय वहां आ गया। वह उनसे बिना बात गाली गलौज करने लगा। जब संगठन के लोगों ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर अपने साथ भाजयुमो उपाध्यक्ष हर्षित चौधरी, सौरभ शर्मा और नीटू वाजपेयी को लेकर मौके पर पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए उससे मारपीट की। सूचना पर यूपी 112 पुलिस की गाड़ी मौके पर आ गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित आकाश सक्सेना और गौरव दीक्षित ने सामूहिक तहरीर देकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
मेरा किसी से झगड़ा नहीं हुआ था। केवल ड्राइवर से कहासुनी हो गई थी। मैं दूसरे पक्ष से बात करके मामला सुलझा लूंगा। इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। पुलिस ने हम पर गलत एफआईआर लिखी है। - हर्षित चौधरी, उपाध्यक्ष भाजयुमो
विज्ञापन

हमें भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष की किसी से झगड़ा करने की सूचना मिली थी। हम मामले की जांच करा रहे हैं। अगर भाजयुमो उपाध्यक्ष की गलती साबित हुई तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। -संजीव प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें