फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन घंटे बाधित रही शहर की बिजली

Sun, 12 Jan 2025 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से शहर के एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। मरम्मत कार्य होने के बाद भी बिजली कटौती का खेल जारी रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के शरीफ खां चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज धमाके के साथ फुंक गया। करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने यहां की आपूर्ति बहाल की। इसके बाद भी शहर के अन्य मोहल्लों में बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया। शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, आवास विकास, अवध नगर, शेर मोहम्मद, रामस्वरूप के आस-पास, अवधनगर, सुरभि कॉलोनी सहित अन्य इलाकों मेंं उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से दिक्कतें हुईं। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित रही थी। जिसे सही करा दिया गया।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें