पीलीभीत के पूरनपुर में 23 दिसंबर की सुबह पंजाब और यूपी पुलिस के साझा ऑपरेशन में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकी मारे गए थे। इस मुठभेड़ मामले की जिस्ट्रीयल जांच डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है।
पीलीभीत के पूरनपुर में खालिस्तान समर्थक आतंकियों के मुठभेड़ के मामले की मजिस्ट्रीयल जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे। जांच के लिए डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को नामित किया है। मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकी पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
23 दिसंबर की सुबह पंजाब और पीलीभीत पुलिस के साझा ऑपरेशन में पंजाब के गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की पुलिस चौकी बख्शीवाल पर ग्रेनेड फेंकने वाले खालिस्तानी आतंकी जसनप्रीत उर्फ प्रताप सिंह, गुरविंदर सिंह और वरिंदर सिंह मारे गए थे। डीएम संजय कुमार सिंह ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कराए जाने के आदेश दिए थे। जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को नामित किया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मुठभेड़ की अलावा घटना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक का समय दिया गया है। इस समय अवधि में कोई भी व्यक्ति उक्त घटना से संबंधित बयान एवं साक्ष्य कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के कार्यालय में आकर प्रस्तुत कर सकता है।