फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी भरे ट्रक पर चढ़ रहे ट्रक हेल्पर की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। क्षेत्र के गांव डगा गौटिया पिपरिया निवासी हसीन (24) ट्रक पर हेल्पर था। उसकी ट्रक पर चढते समय करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। जब तब पुलिस पहुंचती। परिवार के लोग उसका शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में हरे- भरे वृक्षों की काटी गई लकड़ी को ठिकाने लगाने को नगर के एक लकड़ी व्यापारी ने ट्रक को भेजा था। ट्रक कभी कभार हेल्पर का कार्य करने वाला डगा गौटिया निवासी हसीन भी सवार हो गया। गांव नजीरगंज के समीप स्टाक की गई लकड़ी को लादकर ट्रक अपने गंतव्य को रवाना हुआ था। गांव के समीप पान, मसाना लेने उतरा हसीन ट्रक पर सवार हो रहा था। इस दौरान ट्रक के ऊपर से निकली बिजली की लाइन की चपेट में आने से हसीन अचेत हो गया। घटना के बाद आनन फानन में ट्रक गंतव्य को रवाना कर दिया गया। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हसीन को सीएचसी लाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत पर उसकी मां और पत्नी रोने पीटने लगे।
पत्नी ने अस्पताल में किया हंगामा
पत्नी ने अस्पताल में इलाज क्यों नहीं किया जा रहा, की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ब्लड प्रेशर मशीन और आला उठाकर चिकित्सक के ऊपर फेंक कर मारने का प्रयास किया। कुर्सी मेज भी उसने फेंक दी। साथ में मौजूद अन्य लोगों ने बमुश्किल हसीन की पत्नी को समझाकर शांत किया। हसीन की मां भी रो-रोकर पुत्र की हत्या का आरोप लगा रही थी। सीएचसी से पुलिस को मेमो भी भेजा गया। पुलिस पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग उसका शव सीएचसी से उठा ले गए।
विज्ञापन

नुकसान पहुंचाने का मकसद नहीं था महिला का
युवक का परीक्षण करने वाले डॉ. विनीत ने बताया कि महिला पति की मौत से क्षुब्ध थी। वह बेहतर इलाज चाहती थी। पति की मौत की जानकारी साथियों ने उसे नहीं दी थी। इस पर महिला गुस्से में थी। उसका मकसद किसी को कोई नुकसान पहुंचाने का नहीं था। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मेमो मिलने पर पुलिस को सीएचसी भेजा गया था, लेकिन इससे पहले ही युवक के परिवार वाले उसका शव घर ले गए। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें