फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर कला में चुनावी चर्चा के साथ विकास न होने का मुद्दा उठा रहे लोग

विज्ञापन
शेरपुर कला में चुनावी चर्चा करते लोग। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। चुनाव प्रचार धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। असर गांव गली की दुकानों और चौपालों पर भी दिखायी दे रहा है। लोग स्थानीय समस्याएं उठा रहे हैं। नेताओं की अनदेखी चुनाव मुददा बनती नजर आ रही है।
विज्ञापन

पूरनपुर सीट के कस्बा शेरपुर कला में स्थित नेशनल बुक डिपो के सामने खड़े कुछ लोग चुनावी चर्चा में मशगूल थे। मजे की बात यह है व्हील चेयर पर बैठे शाहिद मियां ने चुनाव पर चर्चा शुरू की। उनका कहना था कि विकास की उम्मीद लेकर मतदान जरूर करूंगा। मतदान का फर्ज सबको निभाना चाहिए। इससे सहमति व्यक्त करते हुए इजहार अहमद खां कहते हैं भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस सभी पार्टियों की सरकार रही लेकिन शेरपुर के विकास को सबने नजर अंदाज किया। वे व्यंग्य करते हुए कहते हैं कि ऐसा लगता है कि इसे अपने प्रदेश का कस्बा माना ही नहीं गया। क़स्बे को नगर पंचायत बनाने की जरूरत है। जो पार्टी यह वादा करेगी उसे सहयोग मिलेगा। चर्चा को आगे बढ़ाते हुए अनीस मोहम्मद खान कहा कि हमारे यहाँ पर बुनियादी सुविधाओं का आभाव है। हम उसी पार्टी को वोट करेंगे जो शेरपुर कलां में स्थापित मॉडल इंटर कॉलेज में जल्द पढ़ाई शुरू कराए। जहीन खां ने भी अबकी बार केवल विकास के नाम पर परख कर उम्मीदवार चुनेंगे। इस पूरी चुनावी चर्चा में लोग सियासत से ज्यादा विकास के मुद्दे को लेकर लोग चोट करते नजर आए। लोग विकास के मुद्दों को लेकर किसी भी दल पर भरोसा करने की स्थिति में नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें