फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूरा रामनगर मतदान केंद्र पर लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मतदान केंद्र पर ड्यूटी पर मुस्तैद सिपाही द्वारा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगा। दूसरे प्रत्याशी के एजेंट ने विरोध किया तो सिपाही ने गाली गलौज कर दी। इसके बाद मामला बिगड़ा और विवाद हो गया। आरोप है कि फिर पुलिसकर्मियों ने एजेंट और उसके समर्थक मतदाताओं पर जमकर लाठियां भांजी। भीड़ पर भी सिपाही से मारपीट करने का आरोप लगा। इसकी सूचना मिलने पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सख्ती से मतदान केंद्र के बाहर लगी भीड़ को खदेड़ा। मतदान केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के रूरा रामनगर गांव निवासी एक प्रत्याशी के एजेंट दिलबाग सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर तैनात एक सिपाही दूसरे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करा रहा था। प्रत्याशी को परिसर में खड़ा किया था, जोकि मतदान करने आए ग्रामीणों से वोट की अपील कर रहा था। यह देख उन्होंने विरोध कर दिया। इस पर सिपाही गाली गलौज करने लगा। कुछ वोटरों ने भी विरोध किया तो उनसे भी झगड़ने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मी जमा हो गए और लाठीचार्ज कर दिया। बेवजह कई मतदाताओं पर भी लाठियां बरसाई। इससे मतदान बाधित हो गया।
इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान भीड़ गुस्सा गई और आरोपी सिपाही पर हमलावर हुई। उसे खींचकर साथ ले जाने लगी। फिर पुलिस ने सख्ती कर छुड़ाया। हंगामे की सूचना पर एसपी किरीट कुमार भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मतदान केंद्र के बाहर भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान पुलिस ने दोबारा भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। एसपी किरीट कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना पर गए थे। मतदान केंद्र के बाहर बेवजह जमा भीड़ को हटा दिया गया। लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भमौरा में फर्जी वोट डालने के आरोप में चार को पकड़ा
न्यूरिया थाना क्षेत्र केे ही भमौरा गांव में दूसरे का वोट डालने पहुंचने के आरोप में मतदाताओं ने चार लोगों को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसे लेकर भी बूथ पर हंगामा मचा रहा।
पिपरा वाले नंबर दो गांव में एजेंट से हुआ विवाद
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा वाले नंबर दो गांव में भी पुलिस और एजेंट के बीच कहासुनी हो गई। एजेंट के बार-बार मतदान केंद्र के बाहर और अंदर आने-जाने पर सिपाही से विवाद हो गया। दोनों में गाली गलौज होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंची और एजेंट को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मंगतपुर गांव में वोट डालने को लेकर मतदाता आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्ती कर शांत किया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर छिटपुट विवाद सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें