फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने को लेकर समर्थकों में पथराव, सिपाही को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव बंजरिया में फर्जी वोट डालने की बात पर हुए विवाद पर तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर मतदान केंद्र पर पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने एक सिपाही को दौड़ा दिया। फिर दोनों पक्षों में पथराव हुआ। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त फोर्स ने भीड़ को लाठी फटकारकर खदेड़ा। पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया। वहीं, गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर में मतदान केंद्र के पास लगाए गए पंडालों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एकत्र हुई भीड़ को पुलिस ने दौड़ाया। इस दौरान पिता-पुत्र ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मतदान के सोमवार को गांव बंजरिया में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों में विवाद हो गया। एक प्रत्याशी से सिपाही के बातचीत करने पर दूसरे प्रत्यशी के समर्थकों ने फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगा दिया। सिपाही की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए। कुछ ही देर में भीड़ लाठी, डंडे लेकर मतदान केंद्र पर जमा हो गई। प्रत्याशी से बात कर रहे सिपाही को दौड़ा दिया। सिपाही ने मतदान केंद्र से भागकर अपनी जान बचाई। फिर दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए और मारपीट के साथ पथराव हुआ। पुलिस की गाड़ी पर भी पत्थर लगा। फिर पुलिस ने जमकर लाठी भांजी और भीड़ को खदेड़ दिया। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में फर्जी वोट डलवाने के शक में विवाद हो गया था। कांस्टेबिल को दौड़ाया नहीं गया और पथराव भी नहीं हुआ है। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा गांव रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर में मतदान केंद्र के पास कई प्रत्याशियों ने अपने पंडाल लगा रखे थे। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ लल्लन सिंह ने पंडालों को उखड़वाकर कब्जे में ले लिया। एकत्र हुए ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। गांव निवासी रोशन लाल और उसके पुत्र सौरभ ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इस पर गांव के लोग भड़क गए। तमाम लोग मौके पर एकत्र हुए। अफसरों ने बमुश्किल लोगों को समझाकर शांत कराया। रोशन लाल ने पुलिस पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि रंपुरा ताल्लुके महाराजपुर में मतदान केंद्र के बाहर पंडाल लगाकर गलत ढंग से भीड़ एकत्र की गई थी। पंडाल और कुर्सी, मेजों को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस पिटाई का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें