फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने जा रहे व्यक्ति को सिपाहियों ने मारी लाठी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से वोट डालने जाने को निकले व्यक्ति पर मतदान केंद्र में ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों ने लाठी मार दी। व्यक्ति की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने डीएम आवास पर पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन किया। सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ सिटी ने परिवार वालों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के जौनापुरी गांव निवासी नन्हीं देवी ने बताया कि उनके पति 55 वर्षीय मिहीलाल सोमवार सुबह दस बजे के बाद मतदान करने के लिए पांच सौ मीटर दूर मतदान केंद्र पर जाने को निकले थे। मतदान केेंद्र के बाहर दो सिपाही खड़े थे। कुछ दूरी पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई थी। वहां पर पति भी खड़े हो गए। आरोप है कि इसी बीच दोनों सिपाही गाली गलौज करते हुए आए और पति की लाठी से पिटाई कर दी। लाठी से हुई पिटाई के बाद पति सड़क पर बेसुध हो गए। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। फिर पति को उठाकर निजी वाहन से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। करीब आधे घंटे चले इलाज के बाद पति की मौत हो गई। उधर, परिवार के कुछ सदस्यों ने बूथ पर पुलिसकर्मियों से बात करनी चाही तो मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें भी धमकाकर भगा दिया। जिला अस्पताल में कुछ ही देर में परिवार वाले और ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस के रवैये पर आक्रोश जताया। कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। फिर ग्रामीणों के साथ परिजन डीएम आवास पहुंचे और धरना दे दिया। डीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम मौके पर पहुंचे। परिवार से बातचीत की। इसमें सिपाहियों के लाठी मारने से मरने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। करीब एक घंटे बाद निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया जा सका। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने आरोपी सिपाहियों को मतदान केंद्र से हटा दिया।
जौनापुरी गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। परिवार वालों ने सिपाहियों के लाठी मारने से मरने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार से लिखित तहरीर मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद उसी आधार पर आगे कार्रवाई कराई जाएगी। - किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें