फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 365 लोगों ने जिला पंचायत सदस्य पद पर कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नामांकन के पहले दिन भारी संख्या में लोग चुनाव मैदान में उतर आए। जिला पंचायत सदस्य के लिए 365 लोगों ने नामांकन किया। पांच ब्लॉक में प्रधान पद पर 2546 , क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 1339, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1348 ने नामांकन किया। पूरनपुर और अमरिया ब्लॉक में देर रात तक गिनती चलती रही।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर नामांकन ब्लॉक स्तर पर हुए, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन कलक्ट्रेट में संपन्न कराया गया। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। हालांकि नामांकन केंद्रों पर रात तक काम चलता रहा। डीएम पुलकित खरे ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नुपुर गोयल, परियोजना निदेशक अनिल कुमार के साथ पहले कलक्ट्रेट का भ्रमण कर हालात परखे। जिला पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी बनाए गए एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र से नामांकन के संबंध में जानकारी की। उम्मीदवारों के नामांकन की भी जांच की गई। रात नौ बजे तक कर्मचारी नामांकन से जुड़े काम निपटाते रहे। कलक्ट्रेट में पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 365 लोगों ने नामांकन कराया। इसके अलावा अन्य पदों पर ब्लॉक बिलसंडा में प्रधान के 553, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 207, ग्राम पंचायत सदस्य 201, बरखेड़ा ब्लॉक में प्रधान 525, क्षेत्र पंचायत सदस्य 341, ग्राम पंचायत सदस्य 323, ललौरीखेडा में प्रधान 452, क्षेत्र पंचायत सदस्य 240, ग्राम पंचायत सदस्य 214,बीसलपुर में ग्राम प्रधान 453, क्षेत्र पंचायत सदस्य 276, ग्राम पंचायत सदस्य 181, मरौरी ब्लॉक में ग्राम प्रधान 563 , क्षेत्र पंचायत सदस्य 275 , ग्राम पंचायत सदस्य 429 लोगों ने नामांकन कराया। अमरिया और पूरनपुर में देर रात काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें