फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने पर गन्ना आयुक्त सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वर्ष 2019-20 के गन्ना पेराई सत्र की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। चीनी मिलों को पेराई सत्र शुरू करने के आदेश भी दिए गए हैं, लेकिन जिले के चार चीनी मिलों में से तीन पर अभी किसानों का 14769.27 लाख रुपया बकाया है। हालांकि मुख्यमंत्री ने भी चीनी मिलों को 31 अक्तूबर तक किसानों के सारे बकाए चुकाने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन चीनी मिलों पर इस आदेश का कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिले में ललित हरि चीनी मिल, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, बरखेड़ा चीनी मिल और बीसलपुर चीनी मिल हैं। गन्ना विभाग के मुताबिक एलएच चीनी मिल ने किसानों का सभी भुगतान कर दिया है। जबकि बीसलपुर चीनी मिल पर किसानों का 1587.91 लाख रुपया, दि किसान सहकारी चीनी मिल पर 984.18 लाख और बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा पर 12197.18 लाख रुपये बकाया चल रहा है। कई नोटिस देने के बाद भी उक्त चीनी मिलें किसानों को बकाया भुगतान नहीं कर रही हैं। गन्ना किसान इसे 16 सितंबर के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना मान रहे हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार को एक महीने के भीतर किसानों के सभी बकाया राशि को चुकाने का स्पष्ट निर्देश दिए थे। इधर, प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी ने बकाया भुगतान न किए जाने पर खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने गन्ना बकाया के मुद्दे पर चीनी मिलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि वे चालू सीजन के लिए पेराई शुरू होने से पहले सभी पिछले बकाया भुगतान चुका दें।
पीलीभीत की चार चीनी मिलों में से तीन पर 14769.27 लाख रुपये का बकाया है, जिसमें बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल की 12197.18 लाख रुपये की देनदारी भी शामिल है, जबकि एलएच चीनी मिल ने समस्त बकाए को चुका दिया है। इन सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र मिश्रा, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें