फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल से सटे इलाके में चीतल का किया शिकार, सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में कुछ ग्रामीणों ने चीतल का शिकार किया गया। बाद में उसका मांस बराबर हिस्सों में बांटकर घर ले गए। मामले की जानकारी होने पर वन रक्षक ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के मझोला में जंगल से सटे खेत में चीतल का शिकार करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने खेत में चीतल को मारा और मांस घर ले गए। सूचना पर पहुंची पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने एक आरोपी के घर से चीतल का मांस भी बरामद किया।

विज्ञापन


महोफ रेंज में तैनात वन रक्षक फहीम अहम ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 17 मार्च को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रम्पुरिया कॉलोनी निवासी सतनाम के खेत में चीतल का शिकार किया गया है। सूचना पर वन दरोगा सुरेंद्र गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को मोबाइल फोन पर शिकार से संबंधित बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग मिली।

शिकार के बाद बराबर हिस्सों में बांटा मांस 
पूछताछ करने पर गांव निवासी राजीव के अलावा ओमकार निवासी ग्राम खरगापुर, सतनाम सिंह, गौतम, अंग्रेज सिंह, कमल, परविंदर सिंह निवासी ग्राम रम्पुरिया के साथ मिलकर चीतल का शिकार करने की बात सामने आई। शिकार के बाद आरोपी मांस को बराबर हिस्सों में बांटकर अपने घर ले गए।
विज्ञापन


इस पर टीम ने ओमकार के घर पर दबिश देकर पतीली से 400 ग्राम व एक पॉलीथिन में 500 ग्राम चीतल का मांस बरामद किया। टीम ने अन्य आरोपियों के घर पर भी दबिश दी गई, लेकिन कोई घर पर नहीं मिला। थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें