फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर किसानों का चीनी मिल में हंगामा

Sun, 26 Feb 2017 10:14 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 चीनी मिल में घटतौली पर किसानों ने जमकर हंगामा किया और तौल बंद करा दी। करीब दो घंटे बाद पहुंचे जीएम ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद तौल शुरू हो सकी। 
विज्ञापन

चीनी मिल में घटतौली का आरोप किसान शुरू से ही लगा रहे है। भाकियू के पदाधिकारी कई बार घटतौली रुकवाने की मांग कर चुके है। शनिवार की रात गांव कढ़ेरचौरा निवासी रंजीत सिंह ने दो क्विंटल की घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। एकत्र हुए किसानों ने हंगामा कर गन्ना की तौल बंद करवा दी। कुछ किसानों ने क्रेन पर चढ़कर पटला को भी बंद करवा दिया। आक्रोशित किसान चीनी मिल जीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद पहुंचे जीएम से भी किसानों की नोंकझोंक हुई। किसानों ने तौल लिपिक को हटाने की मांग की। इस पर जीएम ने लिपिक को हटाने का आश्वासन दिया। जीएम के आश्वासन पर किसान शांत हुए और तौल शुरू हुई। भाकियू नेता मंजीत सिंह ने बताया जीएम से वार्ता कर पिछले कई दिनों से हो रही घटतौली को बंद कराने की मांग की। जीएम ने किसान नेता को कांटे चेक करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें