फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बच्चों ने निकाली रैली, बोले-आधी रोटी खाएंगे पढ़ने जरूर जाएंगे

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू द्धारा निकाली गई जागरूकता रैली । स्रोत - ​शिक्षक
विज्ञापन
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय पिपरिया अगरू में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई । रैली में बच्चों व शिक्षकों ने नारे लगाकर ग्रामवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थी आधी रोटी खाएंगे, पढ़ने जरूर जाएंगे, एक-दो-तीन-चार, साक्षरता की जय जयकार, हमारा स्कूल हमारी पहचान, सरकारी विद्यालय हमारी शान आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान अध्यापकों ने परिवार सर्वेक्षण की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

घुंघचाई। गांव लुकटिहाई टांडा के प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में बच्चे विभिन्न स्लोगन लिखी पट्टिकाएं हाथों में लिए चल रहे थे। रैली गांव की गलियों में घूमकर स्कूल पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में शिक्षक अवधेश वर्मा, विजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार, हरीओम, राममूर्ति आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें