फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को छह माह से  दें अर्द्ध ठोस आहार

Fri, 16 Dec 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। 
विज्ञापन
प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पोषण सुधार के तहत सीडीपीओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

छोटे बच्चों को भोजन की शुरुआत के तरीके सिखाने के लिए सीडीपीओ और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। पोषण सुधार योजना के तहत हुए प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने छह माह की उम्र के बाद बच्चों को अर्द्ध ठोस आहार देने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण केंद्र में बाल विकास एवं पोषाहार की ओर से हुए प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर ने किया। उन्होंने कहा कि गृह भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर ऐसे परिवारों को चिन्हित करें, जिनमें छह माह की उम्र के बच्चे हैं। इन परिवारों को बच्चों को स्तनपान के साथ ही अर्द्धठोस आहार देने की जानकारी दें। जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि बच्चों को हल्का और सुपाच्य अर्द्ध ठोस भोजन देना चाहिए। उन्होंने बाजार की अपेक्षा घर में ही भोजन तैयार करने की जानकारी दी। बच्चे की उम्र बढ़ने के साथ ही भोजन में ठोस भाग की मात्रा धीरे- धीरे बढ़ना चाहिए। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन मोहित कुमार, अक्षय शर्मा, विष्णु भगवान पांडेय, अरविंद कुमार, विपिन कुमार ने भी जानकारी दी। प्रशिक्षण में जिले की सभी सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें