फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा

Mon, 26 Oct 2015 11:31 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला स्तरीय आयोजन में बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने सीनियर वर्ग में दीक्षा सिंह और जूनियर वर्ग में संदीप सिंह के मॉडल को सर्वश्रेष्ठ चुना।
विज्ञापन

स्टेडियम के निकट स्थित गुरु हरगोविंद बालिका हाईस्कूल में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्रों मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉडल का नोडल स्तर पर मूल्यांकन उपाधि महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. ममता गंगवार व डॉ. रूचि चंद्रा ने किया। इसके बाद निर्णायक लक्ष्मीकांत शर्मा, नीतू सिंह संजीव कुमार, राजकुमार व श्वेता सिंह ने सीनियर और जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों में पांच पांच मॉडल का चयन किया। इसके सीनियर वर्ग में दीक्षा सिंह, आकाश वर्मा, छवि गुप्ता, कशिश श्रीवास्तव व अखिलेश कुमार कश्यप और जूनियर वर्ग में संदीप सिंह गंगवार, मुस्कान रस्तोगी, अविचल दीक्षित, उदित वाजपेई व पूजा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञान अध्यापक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि अब चयनित मॉडल को तीन नवंबर को सुधार के साथ रामा कॉलेज पुन: प्रदर्शित किया जाएगा और उसी दिन राज्य स्तर पर पांच नवंबर को कानपुर में होने वाली प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें