फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में जन्मे बच्चों का मनाया गया जन्मदिन

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
जन्मद‌िन - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जिले के परिषदीय स्कूलों में मई में जन्मे बच्चों का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके दीर्घायु होने और उज्जवल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन

शासन ने बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का जन्मदिन प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को मनाने के निर्देश दिए थे। उधर, शनिवार को जिले के तमाम परिषदीय विद्यालयों में जन्मदिन मनाया गया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरौरी में हुए सामूहिक जन्मदिन समारोह में मई में जन्मे सौरभ सिंह, मधु देवी, रचना, विवेक समेत 15 बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों के दीर्घायु होने की कामना की और उपहार बांटे। बच्चों ने भी उन्हें बधाई कार्ड भी सौंपे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक गोपाल, नेमवती, सुमन, उजमा परवीन, हरेंद्र कुमार शर्मा, भारत सिंह, बेबीरानी, राजेश्वरी देवी, गुड्डी आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय उगनपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय भिकारीपुर समेत अन्य स्कूलों में भी जन्मदिन समारोह मनाया गया। इस मौके पर शमशाद अहमद, अयाज अहमद, जावेद अहमद, नईमा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें