फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्कूल के विलय के विरोध में बच्चों-अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 15 Jul 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव खंजनपुर के प्राथमिक स्कूल के विलय होने की चल रही प्रक्रिया के विरोध में स्कूल गेट पर एकत्र स्कूली बच्चों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सेहरामऊ उत्तरी के गांव खंजनपुर में भी विद्यार्थियों की संख्या 50 से कम है। सोमवार को स्कूल गेट पर एकत्र हुए बच्चों और अभिभावकों ने स्कूल के युग्मन की चल रही प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दूसरा स्कूल गांव से तीन किलोमीटर दूर है। अक्सर बाघ और वन्य जीव क्षेत्र में चहल कदमी करते है। ऐसे में दूसरे गांव के स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए भेजना मुश्किल होगा। प्रदर्शन करने वालों में बादाम सिंह,लक्ष्मण सक्सेना,रामस्वरूप, रमेश कश्यप, रामनाथ, अजय, ओमप्रकाश, श्रीराम, महेंद्र यादव आदि थे। खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि खंजनपुर के प्राथमिक स्कूल में बच्चों की संख्या 50 से कम है। ब्लाक के युग्मन होने वाले स्कूलों में खंजनपुर का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें