फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चाइल्ड हेल्पलाइन और एएचटीयू की टीम ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शुक्रवार को अपनी 15 वर्षीय पुत्री का विवाह करने जा रहा था। सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन और एंटी ह्यूमन ट्रेफकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने मामला सही पाने पर विवाह रुकवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन पर सूचना दी गई कि एक गांव निवासी युवक अपनी पुत्री का बाल विवाह कराने जा रहा है। परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटीयू मनोज कुमार मिश्रा, घुंघचाई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की तो मामला सही पाया गया।
बालिका का विवाह घुंघचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवक के साथ होने जा रहा था। विवाह समारोह गांव के ही एक मंदिर में होना था। बरात आने का इंतजार किया जा रहा था। टीम के सदस्यों ने बालिका के परिजनों से बालिका की आयु के संबंध में दस्तावेज मांगे, जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। जिसके अनुसार बालिका की उम्र 15 वर्ष छह माह 18 दिन पाई गई।
विज्ञापन

टीम ने परिजनों को हिदायत देकर बाल विवाह करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। बालिका के परिजनों ने जांच टीम को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में लिखित में दिया कि वह अब अपनी किशोरी की शादी 18 वर्ष के बाद ही करेंगे। जांच टीम ने कहा कि किशोरी को उसके परिजनों की मौजूदगी में बाल कल्याण समिति पीलीभीत के समझ प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त टीम में डीसीपीयू परामर्शदाता अभिषेक शुक्ला, चाइल्ड हेल्पलाइन परामर्शदाता मनिष्टा गुल अंसारी, अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें