माधोटांडा। परिवार वालों की गैर मौजूदगी में घर से कुछ दूरी पर खेलते वक्त तीन साल का मासूम तालाब में गिर गया। काम निपटाकर वापस आए परिवार वालाें ने जब उसे तलाशा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी संजीत और उनकी पत्नी मजदूरी करते हैं। रविवार सुबह दंपती काम पर चले गए। इस बीच घर के बाहर खेल रहा उनका तीन साल का बेटा राम कुछ दूरी पर तालाब की तरफ चला गया। खेलते हुए वह तालाब में गिरकर डूब गया। आसपास के ग्रामीणों की भी बच्चे पर नजर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो बेटा नहीं दिखा। परिवार वाले चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मासूम तालाब में उतराता हुआ बेहोश मिला। उसे बाहर निकालकर आनन-फानन में परिजन सीएचसी लाए। हालत गंभीर होने पर उसे पूरनपुर सीएचसी भेज दिया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दंपती का इकलौता बेटा था।