फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते नाबालिग समेत दो पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस ने शनिवार रात चोरी की योजना बनाते नाबालिग समेत दो युवकों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद दो पुरानी घटनाओं का खुलासा भी हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार रात कोतवाली के दरोगा अखिलेश कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। रात करीब 12 बजे सूचना पर टीम ने कांशीराम कॉलोनी आवास आवास के पास दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखकर दो संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उनको कुछ दूरी से पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम आवास विकास कॉलोनी निवासी दिलशाद अली बताया, जबकि दूसरा 15 साल का किशोर निकला। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की फिराक में घूमना बताया। सख्ती करने पर चार जनवरी को सिंचाई विभाग के कर्मचारी कमलेश कुमार के बंद मकान और अक्तूबर 2019 में आरएसएस कार्यालय में चोरी करने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2100 रुपये, चांदी की पायल समेत कुछ अन्य चोरी गया सामान बरामद किया। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को जेल जबकि दूसरा नाबालिग होने पर किशोर सदन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें