मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो कांफ्रेंस कर जिले के विकास कार्योें की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव के चलते रुके कार्यों को पूरा कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सोमवार को 11 बजे से शुरू हुई समीक्षा में मुख्य सचिव ने विकास कार्यों की विभाग बार प्रति जानी। इसमें पशुपालन में कामधेनु, मुर्गी पालन के बारे में जानकारी ली और लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम्य विकास, पीडब्ल्यूडी, कृषि, विद्युत, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों से क्रमवार पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने समग्र लोहिया ग्राम, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी, विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन, पेयजल आदि के रुके कार्यों को जल्द करने के निर्देश। समीक्षा में डीएम मासूम अली सरवर, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीसी मनरेगा डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, प्रदीप रस्तोगी, अर्थ एवं संख्याधिकारी तिलक सिंह, डीएसओ रमन मिश्रा, समाजकल्याण अधिकारी राजेश शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।