बीसलपुर। रविवार को तहसील क्षेत्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जनारोग्य मेलों में 500 से अधिक मरीजों को दवाई दी गई। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मेले बिना बैनर के आयोजित हुए।
मेले नगरीय, चुर्रासकतपुर, खांडेपुर, शिवपुरी नवदिया, ईंटगांव, दियोरिया, बड़ा गांव , जोगीठेर, दौलतपुर पट्टी, खमरिया पंडरी और सुहास आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुए। इन मेलों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी संभाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मेला स्थलों पर संबंधित योजना के बैनर नहीं लगाए गए। संवाद