फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवध की सूचना पर खमरिया में छापा, दो पकड़े 

Sun, 12 Mar 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
गोमांस एवं खालें बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल 
विज्ञापन

आठ कुंतल गोमांस, तीन खालें व औजार बरामद, रिपोर्ट दर्ज 
खमरिया गांव स्थित खेत में गोवंशीय पशुओं को काट रहे दो कसाईयों को पुलिस ने छापेमारी कर धर दबोचा। जबकि आठ आरोपी भागने में सफल रहे। मौके से काफी मात्रा में गोमांस एवं खालें बरामद कर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की छापेमार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कं प मचा रहा। 
विज्ञापन

रविवार सुबह जिरौनिया चौकी प्रभारी बलवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि खमरिया गांव स्थित एक खेत में कुछ लोग गोवध कर रहे है। इस पर चौकी प्रभारी ने एचसीपी पीतम शर्मा, कांस्टेबल महिपाल सिंह, विजय मिश्रा और यूपी 100 के एचसीपी हरिओम, कांस्टेबल साबिर अली, कासिम के साथ मौके पर दबिश दी। जिसमें पुलिस को देख गोवध कर रहे कसाईयों ने दौड़ लगा दी। पीछा कर पुलिस ने दो आरोपी आफरोज उर्फ छोटे भईया व शफी अहमद को धर दबोचा। जबकि शमशाद, हनीफ, शकील, वसीम, वाजिद, कमर, लला समेत आठ भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से आठ कुंतल गोमांस, तीन खाले व औजार बरामद किए। जिनको कब्जे में लेकर पुलिस थाने आ गई। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपी समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें