फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजनों को दिए सहायता राशि के चेक

विज्ञापन
गांधी सभागार में अ​धिवक्ताओं के परिजनों को सहायता रा​शि  चेक देते डीएम।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जिले के दिवंगत चार अधिवक्ताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक दिए। परिजनों को दोशाला और बांसुरी भी भेंट की।
विज्ञापन

दिवंगत अधिवक्ता बीसलपुर निवासी सुनील मिश्रा, शहर के भगवान स्वरूप शर्मा, न्यूरिया के मुजीब उल हक और पीलीभीत नगर के अनिल जायसवाल के परिजनों को सहायता राशि के चेक दिए गए। इस दौरान विशेष न्यायाधीश डॉ. शिवा पांडे, अपर जिला जज आतिफ शमीम, अपर सत्र न्यायाधीश गीता सिंह, जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र, महामंत्री आनंद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाजपेई , शासकीय अधिवक्ता हर्षवर्धन पांडे, महेंद्र पाल गंगवार सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें