बीसलपुर। रविवार को शक्ति पीठ में गायत्री यज्ञ और आर्य समाज भवन में देव यज्ञ हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों की हाथ जोड़कर परिक्रमा की।
आर्य समाज में सुबह सात बजे देव यज्ञ हुआ। इस मौके पर वेदों का स्वाध्याय किया गया। जयघोष और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस मौके पर आर्य समाज के प्रधान मोहन स्वरूप, मंत्री राकेश कुमार, पूर्व प्रधान डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, उपप्रधान बाबूराम मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, रामभरोसे लाल, ओमप्रकाश गंगवार, भूपराम वेदार्थी, डाॅ. राजेश कुमार, उग्रसेन, ललित कुमार, रामगोपाल, धर्मपाल, हरस्वरूप, ओमकार, लाल बहादुर आदि आर्यजन मौजूद थे।
मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित शक्ति पीठ में परिव्राजक राजेंद्र कुमार ने विधि-विधान से गायत्री यज्ञ कराया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के तहसील प्रभारी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप सिंह तोमर, श्रीराम, मिहीलाल, बेंचेलाल, देवकी नंदन गंगवार, प्यारेलाल, डॉ. रामपाल गंगवार, मुन्नी देवी सोमवती, लज्जावती, निसा गंगवार, चेतराम आदि गायत्री परिजन मौजूद थे। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं हाथ जोड़कर हवन कुंडों की परिक्रमा की।