फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना तहसीलदार की मुहर का थमा दिया चेक

Mon, 04 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब सवा माह पहले तहसील क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि व बारिश से तहसील क्षेत्र के 227 गांव के पंद्रह हजार से अधिक किसान प्रभावित हुए। प्रशासन ने किसानों के घावों पर जो मरहम लगाने की कवायद शुरू की उससे किसान शुरू से ही संतुष्ठ नहीं दिखाई दिए। नौ अप्रैल को दिल्ली से आई नीति आयोग की टीम भी सर्वे के नाम पर खानापूर्ति कर चली गई। शुरू से ही सर्वे को लेकर किसान असंतुष्ठ दिखे। कई बार एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। तहसील दिवस में शिकायतें की। प्रशासन ने दुबारा सर्वे भी कराया, लेकिन इससे भी शत प्रतिशत किसान संतुष्ट नहीं हुए। अब किसानों को मुआवजा के चेक पाने को मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि राजस्व प्रशासन अब तक करीब तीन करोड़ रुपये के चेक किसानों को बांट चुकने का दावा कर रहा है, लेकिन इस चेक को लेकर भी किसान मुसीबत कम नहीं हुई है। गांव शेरपुर कलां के वाहिद खां व इजहार अहमद खां को चेक प्रशासन ने दिया है उस पर तहसीलदार की मुहर ही नहीं है। इसके अलावा कई किसान ऐसे हैं जिनके चेक पर तहसीलदार द्वारा किया गया  हस्ताक्षर ही मेल नहीं खा रहा है। इसके चलते किसान बैंक व तहसील के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


घंटों इंतजार कर बैरंग लौटे किसान
शेरपुरकलां। सर्वे के बाद कस्बा के 1010 किसानों को पीड़ित पाया गया। इन्हें करीब 13 लाख रुपये सहायता के चेक बांटे जाने हैं। शनिवार को राजस्व निरीक्षक सुमेर लाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कस्बा में कुछ किसानों को चेक बांटे तो वहां भारी भीड़ जुट गई। कुछ किसानों ने हंगामा भी किया। इस पर टीम रविवार को गांव में फिर चेक बांटने की जानकारी दे कर चली गई। रविवार को तमाम किसान बाजार प्रांगण में चेक पाने को एकत्र हुए। पर टीम नहीं पहुंची तो घंटों इंतजार के बाद वह बैरंग लौट गए। सपा नेता हाजी रियाजतनूर खां मझले ने चेक इसकी शिकायत भी तहसीलदार से की है।

कुछ चेक डबल बन गए थे। उनका संशोधन कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए गए हैं। इसके चलते रविवार को शेरपुरकलां में चेक नहीं बांटे जा सके। मोहर किसी चेक पर धोखे से रह गई होगी। ऐसे चेक को ठीक करा दिए जाएंगे। हस्ताक्षर में अंतर की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम पूरनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें