फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मानित

Wed, 23 Dec 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रगतिशील किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने किसानों से गेहूं, धान, गन्ना के साथ दहलन की खेती पर भी ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

किसान दिवस पर कृषि विभाग की ओर से गांधी स्टेडियम में आयोजित किसान गोष्ठी एवं मेले का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद और राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने संयुक्त रूप से दीपजलाकर एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर किया। इसके बाद दोनों राज्यमंत्रियों व अधिकारियों ने कृषि, उद्यान, गन्ना, मत्स्य, पशुपालन, रेशम आदि के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लगभग 50 किसानों को शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री रियाज अहमद कहा कि केंद्र की योजनाओं के चलते किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिल पा रहा है। राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा वह खुद किसान हैं और किसानों का दर्द भलीभांति जानते हैं। किसानों के हित के लिए प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को किसान दिवस घोषित कर तमाम योजनाएं चला रखी हैं। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने भी सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

इससे पूर्व कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मेले में विभिन्न विभागों व संस्थाओं के 27 स्टाल भी लगाए गए थे। अंत में दोनों राज्यमंत्रियों ने श्रम विभाग की ओर से 133 मजदूरों को साइकिल प्रदान की।
कार्यक्रम में डीएम मासूम अली सरवर, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, उपनिदेशक कृषि एके सिंह, डीसीओ राजेश्वर यादव, सीवीओ डॉ. राजीव गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड एके रावत, डॉ. विवेकानंद, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह, अवधराज सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका, डॉ. फैज मोहत्शिम, डॉ. रीना सेठी, डॉ. एनसी त्रिपाठी, श्रम अधिकारी एमपी सिंह, डिप्टी पीडी राजकुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें