फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फ्यूल स्टेशन पर बनेगा चार्जिंग प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फ्यूल स्टेशन पर अब पेट्रोल-डीजल के साथ ही वाहन स्वामियों को वाहनों की चार्जिंग सुविधा भी मिलेगी। जिले में लगातार बढ़ रही ईवी वाहनों की संख्या को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इससे ईवी वाहन स्वामियों और चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 200 से अधिक ईवी कारें हैं। ऐसे में फ्यूल स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट न होने से वाहन स्वामियों को इन वाहनों की चार्जिंग में दिक्कत हो रही है। अब परिवहन विभाग ने फ्यूल स्टेशन संचालकों से चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाने के लिए आवेदन मांगे हैं। जिले में करीब 200 फ्यूल स्टेशन का संचालन हो रहा है।
इन पर लोगों को पेट्रोल-डीजल तो मिल रहा है, लेकिन ईवी वाहन में चार्जिंग सिस्टम नहीं है। संचालक चार्जिंग प्वाइंट लगाकर तय शुल्क लेकर वाहन चार्ज करने की सुविधा मुहैया कराएंगे। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ईवी वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी देख फ्यूल स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। आवेदन मांगे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें