फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। छह साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठ अक्टूबर को हुई थी। पीड़ित की रिपोर्ट के मुताबिक, छह साल की बच्ची प्राथमिक विद्यालय के पास शौच को गई थी। इसी बीच गांव के बाबूराम ने उसे पकड़ लिया और चीज का लालच देकर पड़ोस के गन्ने के खेत में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की तलाश करते हुए परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए थे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। दूसरे दिन आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस मामले में एसपी जयप्रकाश ने जल्द विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए थे। दियोरियाकलां कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में विवेचना अंतिम चरणों में
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र की छह साल की बच्ची छह नवंबर को गोमती के उद्गम स्थल पर आयोजित अखंड पाठ से लापता हो गई थी। दूसरे दिन उसका शव कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इस घटना ने काफी तूल पकड़ा था। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार से इनकार कर धरना दिया था। सपा के पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी परिवार के साथ धरने पर बैठे थे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद समेत सपा के कई नेताओं का भी जमावड़ा गांव में लगा था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही एक युवक को जेल भेज दिया था। उधर, कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर दो पूर्व मंत्री समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई थी। दुष्कर्म के बाद हत्या के इस मामले में पुलिस की विवेचना अंतिम चरणों में है। इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें