फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधार कार्ड संशोधन शिविर में अव्यवस्थाएं, हंगामा

Sun, 05 Jan 2025 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में आधार कार्ड संशोधन शुरू न होने के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। तहसील परिसर में लगे आधार संशोधन शिविर में शनिवार को अव्यवस्थाएं देख संशोधन कराने पहुंचे आवेदक भड़क गए। यहां जमकर हंगामा हुआ। भीड़ के चलते कई लोगों के आधार कार्ड में काफी मशक्कत के बाद भी संशोधन नहीं हो सका। ऐसे में इन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए पहले से ही नगर की दो बैंक शाखाओं और उप डाकघर में भीड़ लग रही है। आवेदकों की सुविधा के लिए नगर के तीन स्थानों पर आधार कार्ड संशोधन शिविर लगाए जाने के निर्देश जारी होने के बाद तहसील परिसर में तो शिविर लगा, लेकिन ब्लाॅक कार्यालय परिसर में दूसरे दिन भी शिविर नहीं लगाया गया।
ऐसे में बड़ी संख्या में आवेदक शनिवार को तहसील पहुंचे। यहां कतार में लगे कई लोगों को ब्लॉक कार्यालय में शिविर लगा होने की जानकारी देकर वहां भेज दिया गया। आवेदक ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे तो शिविर न लगा होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

वापस तहसील पहुंचे तो सर्वर डाउन होने की जानकारी दी कई। इस पर लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा।
दोपहर 12 बजे के बाद आधार कार्ड संशोधन के लिए 100 लोगों को टोकन जारी किए गए। शाम पांच बजे तक मात्र 41 आधार कार्ड में ही संशोधन हो सका। नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने बताया कि तहसील परिसर में आधार कार्ड संशोधन के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। शनिवार को सर्वर की दिक्कत रही।

पूरनपुर तहसील में आधार कार्ड संशोधन शुरू न होने के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।संवाद

पूरनपुर तहसील में आधार कार्ड संशोधन शुरू न होने के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।संवाद

पूरनपुर तहसील में आधार कार्ड संशोधन शुरू न होने के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।संवाद

पूरनपुर तहसील में आधार कार्ड संशोधन शुरू न होने के विरोध में हंगामा करती महिलाएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें