फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ बदलने पर ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 12 Oct 2015 11:27 PM IST
Jhonabad
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए गांव नवादाकंजा में बनाया गया बूथ शाम करीब सात बजे हटाकर पड़ोस के गांव बाकरगंज कर दिया गया। इससे गांव के लोगों ने विरोध कर हंगामा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को अमरिया ब्लाक में होने मतदान के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टी चुनाव सामग्री लेकर ग्राम पंचायत नवादाकंजा के प्राथमिक विद्यालय पहुंची। मतदान कर्मियों ने यहां चुनाव के लिए व्यस्थाएं पूर्ण करना शुरू कर दिया। इस बीच एसओ जहानाबाद धनंजय सिंह फोर्स लेकर प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और उन्होंने बूथ गलत स्थान पर बनना बताते टीम से पड़ोस में इसी ग्राम पंचायत के गांव बाकरगंज के प्राथमिक विद्यालय में बूथ लगाने को कहा। इसके बाद टीम सामग्री लेकर बाकरगंज गांव चली गई। गांव से बूथ हटने की सूचना पर ग्रामीणों प्राथमिक विद्यालय में जमा हो गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई साल से वह लोग इसी स्कूल में वोट डालते रहे हैं और इस बार भी यहां बूथ बनना था। वहीं एसओ का कहना है कि बूथ ग्राम पंचायत के नाम से था लेकिन उसके वोट इसी ग्राम पंचायत के गांव बाकरगंज में पड़ने थे। अधिकारियों के निर्देश पर बूथ का बाकरगंज में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें