फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मजिस्ट्रेट न्यायालयों के क्षेत्राधिकार में हुआ बदलाव

Thu, 29 Jan 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगलदेव ने बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट न्यायालयों के क्षेत्राधिकार में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अब थाना पूरनपुर से संबंधित पुलिस चालान की सुनवाई का क्षेत्राधिकार सिविल जज/ सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय से हटाकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में किया गया है। थाना माधोटांडा से संबंधित पुलिस चालान व थाना पूरनपुर से संबंधित पुराने परिवादों की सुनवाई व निस्तारण का क्षेत्राधिकार अपर सिविल जज/सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में कर दिया गया है।
वहीं, महिला थाने से संबंधित पुलिस चालान व परिवादों की सुनवाई अपर सिविल जज/ सीनियर डिवीजन एफटीसी/एसीजेएम करेंगे। थाना अमरिया, सेहरामऊ उत्तरी व थाना जीआरपी से संबंधित समस्त पुलिस चालान वाद व परिवादों की सुनवाई व निस्तारण न्यायिक मजिस्ट्रेट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी के नए परिवादों की सुनवाई एवं निस्तारण करने का क्षेत्राधिकार न्यायिक मजिस्ट्रेट को दिया गया है। न्यायालय सिविल जज/जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर एक में लंबित रिपोर्ट व थाना कोतवाली से संबंधित परिवाद, कोतवाली व पूरनपुर के नए परिवाद की सुनवाई व निस्तारण करने का क्षेत्राधिकार न्यायालय सिविल जज/जूनियर डिवीजन/एफटीसी को सौंपा गया। इसके अतिरिक्त शेष क्षेत्राधिकार के संबंध में पारित आदेश पूर्व की भांति यथावत रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें