फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाम बदलकर दोस्ती, धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 20 Feb 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। नाम बदलकर दोस्ती करने के बाद दूसरे समुदाय के युवक ने युवती से संबंध बनाए। इसके बाद घर ले जाकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। युवती का आरोप है कि इन्कार करने पर चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत सीओ से की गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले की युवती का आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने अपना नाम राज बताकर करीब एक साल पहले उससे नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद कई बार संबंध बनाए। आरोपी उसके साथ धर्मस्थल भी गया। वहां दोनों ने पूजा की। उसकी आदतों से कभी यह नहीं लगा कि वह दूसरे समुदाय का है।
आरोप है कि कई बार कहने के बाद वह शादी के लिए तैयार हुआ। दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह आरोपी अपने गांव गोरा ले गया। वहां एक मौलाना व उसके समुदाय के अन्य लोग मिले।
विज्ञापन

उन्होंने धर्म परिवर्तन करने पर ही निकाह कराने की बात कही। तब उसे राज के दूसरे धर्म के होने की जानकारी हुई।
निकाह और धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर चार लोगों ने उसे घर तक छोड़ने की बात कही। आरोप है कि गांव से दो किलोमीटर दूर ले जाकर एक खेत में चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे असम हाईवे के गढ़वाखेड़ा छोड़कर भाग गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह सेहरामऊ उत्तरी थाना गई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज न कर एक सप्ताह बाद बुलाया। बाद में पहुंचने पर थाने में मिले आरोपी के पिता ने शिकायत वापस न लेने पर गालियां दी और अगवा करवाकर हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने सीओ कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। सेहरामऊ उत्तरी एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें