फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब में कूदकर युवक ने दी जान

Thu, 20 Feb 2025 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गौहनिया तालाब के पास लगी भीड़।संवाद - फोटो : कोच
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाइवे के गौहनिया चौराहे पर पेट्रोल पंप के नजदीक तालाब में बुधवार दोपहर एक युवक का शव उतराता मिला।
विज्ञापन

युवक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के गोदावरी स्टेट कॉलोनी निवासी आशीष अग्रवाल (48) पुत्र रामगोपाल अग्रवाल के तौर पर हुई है। तालाब के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग में युवक तालाब में कूदता दिख रहा है।
तालाब में शव उतराता देख वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। देर शाम पहचान होने के बाद परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने बताया कि रात लगभग 11.30 बजे वह घर से निकले थे। सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में आशीष 12 बजकर 10 मिनट पर तालाब में कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आत्महत्या क्यों की परिजन इसका कारण नहीं बता पाए। फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें