फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लाक बना चैंपियन

Sat, 19 Nov 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर ब्लाक बना चैंपियन - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में चल रही 33वीं मिनी शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। पूरनपुर ब्लाक को चैंपियन जबकि बीसलपुर ब्लाक को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में शनिवार को भी प्रतियोगिताएं हुई। रिले रेस में बिलसंडा की कुनाल एंड पार्टी ने पहला व पूरनपुर की मंगल एंड पार्टी ने दूसरा स्थान मिला। एकांकी में बीसलपुर व पूरनपुर, योगा में ललौरीखेड़ा के सूरज एंड पार्टी व मरौरी की लालमन एंड पार्टी, प्राइमरी स्तर की बालिका वर्ग की कबड्डी में बीसलपुर व मरौरी ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में ललौरीखेड़ा के शाहिद, पूरनपुर के लखविंद्र, मरौरी के पंकज, बालिका वर्ग में बीसलपुर की संजना, बरखेड़ा की सावित्री व पूरनपुर की पूजा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में बीसलपुर के इजहार मलिक व बालिका वर्ग में पूरनपुर की कल्पना मंडल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती, जबकि जूनियर स्तर बालक वर्ग में पूरनपुर के राजन शर्मा व पंकज, बालिका वर्ग में पूरनपुर की छाया ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा किया। सभी विजेता प्रतियोगिता को बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राना, जिला व्यायाम शिक्षक जावेद अहमद, ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, दयाशंकर, उमेश गंगवार, पवन सिन्हा, ओमप्रकाश, सर्वेंद्र शुक्ला, बाबूराम, केके सागर, आदित्य गंगवार, जयप्रकाश, योगेंद्र शर्मा, हेमराज, प्रमोद पंत, मुजीब साहिल समेत तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें