फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचना चैंपियन और वीनस उप चैंपियन

Fri, 29 Jan 2016 10:56 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलुभाई साहनी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे 19वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का पुरस्कार वितरण के साथ आज समापन हो गया। जिसमें रचना और वीनस क्रमश: चैंपियन और उप चैंपियन घोषित की गईं।  
विज्ञापन

महाविद्यालय में 27 जनवरी से तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ था। उधर, शुक्रवार अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताएं र्हुइं। जिसमें एक किमी वॉक रेस में काशमीन जहां, सरिता देवी, छाया वर्मा, पगबाधा दौड़ में आरुषी गुप्ता, रितु श्रीवास्तव व शिवा खान व काजल शर्मा, प्रियंका चौधरी व शहरिज बी, सौ मीटर दौड़ में शिवि सिंह, रचना गंगवार, छाया वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में बीकाम द्वितीय वर्ष की रचना गंगवार को चैंपियन और बीएससी तृतीय वर्ष की वीनसप्रभा राजपूत उप चैंपियन घोषित किया गया। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. नगेंद्रपाल ने किया। इस मौके पर डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. नरेशपाल, डॉ. प्रमिला शर्मा, डॉ. नरेंद्र बत्रा, डॉ. बीके राठी, पंकज मिश्र, जाकिर हुसैन, दीपक विश्वास, रवींद्र, राजेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें