फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानाबाद चेयरमैन पति को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कपड़ा व्यापारी के बेटे को रंजिशन घर में बंघक बनाकर हमला करने और लूट के आरोप में जेल में बंद जहानाबाद नगर पंचायत की चेयरमैन ममता गुप्ता के पति दुर्गाचरण गुप्ता को राहत नहीं मिल सकी। जमानत प्रार्थना पत्र को सुनवाई के बाद एडीजे अमरजीत वर्मा ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला काजीटोला निवासी व्यापारी धीरेंद्र गुप्ता ने दो जून को दुर्गाचरण गुप्ता और उनके दो बेटों पर जानलेवा हमला, लूट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि दुकान से घर आ रहे धीरेंद्र गुप्ता के बेटे प्रिंस को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में बंद करके पीटा। चेन और मोबाइल फोन भी लूट लिया। गिरफ्तारी कर चेयरमैन पति को तीन जून को जेल भेज दिया गया था। चेयरमैन पति की जमानत के लिए प्रार्थना पत्र अपर सत्र न्यायाधीश अमरजीत वर्मा की अदालत में दाखिल किया गया। सुनवाई के बाद मामला गंभीर बताते हुए जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें